Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

नोटबंदी के खिलाफ प्रदेश बंद कराने निकले कांग्रेस नेता गिरफ्तार

रायपुर। नोटबंदी के खिलाफ महाबंद कराने निकले कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस भवन के बाहर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन चटर्जी और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी ने जिन नेताओं को बंद को सफल कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन सभी को पकड़ लिया गया है। शहर में चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। करीब 100 से ज्यादा कांग्रेसी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
दोपहर में महेंद्र छाबड़ा, सद्दाम सोलंकी को मालवीय रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान राज्यसभा सांसद के हाथ में चोट भी आई है। पूर्व विधायक रमेश वर्ल्याणी, किरणमयी नायक,आयशा सिद्दीकी, प्रवक्ता महेंद्र छाबड़ा, घनश्याम तिवारी, इंदर चंद को भी पकड़कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी के दौरान पार्षद एजाज के सिर और पैर में चोट आई है। इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस भवन को घेरे रखा है। शास्त्री बाजार को गांधीवादी तरीके से बंद कराने निकले लोगों के रोक लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने महात्मा गांधी की तस्वीर को उनसे छीनकर फाड़ डाला। विकास उपाध्याय को सेंट्रल जेल के अंदर बंद किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन अंग्रेजी हुकुमत की तरह बर्ताव कर रहा है।

30 December, 2016

पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,
छत्तीसगढ़; शासकीय कर्मियों को इस माह के अंत तक मिल सकता है 4 प्रतिशत डीए, भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से अनुशंसा कर दी है