Hindi News Portal
खेल

ट्विटर पर लीक हुई धोनी की पर्सनल जानकारी से साक्षी हुई नाराज

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के 'आधार' के प्रमोशन से जुड़े फॉर्म की जानकारी के इस्तेमाल पर एतराज़ जताया। दरअसल, आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े लोग मंगलवार को धोनी के घर जाकर आधार का पता और दूसरी चीजों को अपडेट कर रहे थे। इसका प्रचार मिनिस्ट्री के ट्विटर हैंडल से किया गया। इसी दौरान एक ट्वीट में धोनी के फॉर्म की तस्वीर भी पोस्ट कर दी गई। इस फॉर्म में धोनी की व्यक्तिगत जानकारी थी। उस ट्वीट को रविशंकर प्रसाद ने अपने डिपार्टमेंट का बेहतर काम बताते हुए रीट्वीट कर दिया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने धोनी की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया और कहा कि महान क्रिकेटर धोनी का डिजिटल हुक (शॉट)। इसके जवाब पर साक्षी धोनी ने कहा कि क्या कोई प्राइवेसी बची हुई है? आधार कार्ड एप्लीकेशन की जानकारियों को पब्लिक प्रॉपर्टी बना दिया है।निराशाजनक।' इस विवाद के बाद इन दोनों में ट्विटर पर ये सवाल जवाब कुछ देर तक चलते रहे।
रविशंकर इस पर जवाब देते हुए लिखते हैं कि नहीं, ये जानकारी पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है। क्या मेरे इस ट्वीट से कोई पर्सनल जानकारी बाहर आ रही है। फिर से साक्षी ने इसके जवाब में लिखा कि सर, जिस फॉर्म में पर्सनल जानकारी भरी हुई थी, वो लीक हो गया है। एक दूसरे ट्वीट में साक्षी ने एक तस्वीर के साथ बताया कि सर मैं @CSCegov_ हैंडल से ट्वीट की इस तस्वीर के बारे में बात कर रही हूं। ये तस्वीर कॉमन सर्विस सेंटर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @CSCegov_ से ट्वीट की गई थी। ट्वीट में धोनी का आधार कार्ड के लिए भरा फॉर्म शेयर किया गया था। हालांकि बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

रविशंकर ने @CSCegov_ की तरफ से हुई ग़लती स्वीकार करते हुए लिखा कि इस बात पर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना गैरक़ानूनी है। इसको लेकर गंभीर कदम उठाए जाएंगे। जवाब में साक्षी ने भी रविशंकर प्रसाद का ट्विटर पर जवाब देने के लिए शुक्रिया अदा किया।



29 March, 2017

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल