Hindi News Portal
खेल

पाँचवीं एशियन स्कूल हॉकी चेम्पियनशिप का 3 अप्रैल को ऐशबाग में उद्घाट्न

भोपाल ; ऐशबाग स्टेडियम में 2 से 12 अप्रैल तक होने वाली पाँचवीं एशियन स्कूल हॉकी चेम्पियनशिप की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं। जिसका उदघाटन समारोह 3 अप्रैल को शाम 5 बजे होगा। चेम्पियशिप 18 वर्ष से कम आयु के बालकों के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें 8 देश के 192 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

उदघाटन समारोह में भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चेम्पियनशिप में 4 अप्रैल से ऐशबाग स्टेडियम में डे-नाइट मैच होंगे। भाग लेने वाले देशों को 'ए' और 'बी' पूल में बाँटा गया है। 'ए' पूल में मलयेशिया, श्रीलंका, चीन, यूएई और 'बी' पूल में नेपाल, भारत, सिंगापुर और थाईलैण्ड की टीम होगी। चेम्पियनशिप के दौरान 4 एवं 5 अप्रैल को 3-3 मैच और 6 से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन 2-2 मैच होंगे। हॉकी मैच शाम 4 बजे से शुरू होंगे। चेम्पियनशिप में 11 अप्रैल को फायनल मैच शाम 5 बजे होगा। मैच के बाद समापन समारोह होगा। चेम्पियनशिप में 9 अप्रैल को विश्राम रखा गया है। इस दिन खिलाड़ियों को शहर के आसपास ऐतिहासिक एवं पर्यटन-स्थलों का भ्रमण करवाया जायेगा।

भारतीय टीम में 18 खिलाड़ी का चयन किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी सौरभ पसीने, मोहम्मद अलीशान एवं शाहिब उर रहमान शामिल हैं। विदेशी टीम के भोपाल पहुँचने का सिलसिला एक अप्रैल से शुरू हो जायेगा। दो अप्रैल तक यूएई की टीम को छोड़कर सभी टीम भोपाल पहुँच जायेंगी। यूएई की टीम 4 अप्रैल को भोपाल पहुँचेगी। सभी टीम के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों के ठहरने के अच्छे इंतजाम स्थानीय होटल में किये गये हैं। सभी टीम के लिये दो-दो लायजनिंग ऑफीसर भी नियुक्त किये हैं।

भारतीय टीम में चयनित 18 खिलाड़ी साहिल कुमार (उड़ीसा), विकास गौर (उत्तरप्रदेश), प्रताप लाकड़ा (उड़ीसा), विनोद सैनी (उत्तरप्रदेश), अमित (हरियाणा), जसप्रीत सिंह (चण्डीगढ़), सौरभ पसीने (मध्यप्रदेश), संजय (चण्डीगढ़), दीपक (हरियाणा), रवि कुमार (पंजाब), आकाश इक्का (उड़ीसा), मोहम्मद आलीशान (मध्यप्रदेश), मनेन्दर सिंह (चण्डीगढ़), मोहम्मद सैफ खान (उत्तरप्रदेश), मनीप करकटा (उड़ीसा), राहुल कुमार (उत्तरप्रदेश), साहिब उर रहमान (मध्यप्रदेश) और अख्तर अली (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं। श्री बृजभूषण सक्सेना चेयरमेन टेक्निकल कमेटी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया को भारतीय टीम का जनरल मैनेजर बनाया गया है। फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री आलोक खरे चेम्पियनशिप के समन्व

 

02 April, 2017

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल