Hindi News Portal
धर्म

आपके आज के सितारे

मेष - मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। आज मानसिक तौर पर आप खुद को शांत महसूस करेंगे। आत्मविश्वास से ओतप्रोत रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाने के योग है। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है।

वृष राशि- आज धार्मिक संगीत के प्रति झुकाव बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

मिथुन राशि- खुद को संभालने का दिन है। आज मन अशांत रहेगा। संतान के स्वास्थ्य या उसके कॅरिअर को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क राशि- सतर्कता आज का आपका मुख्य मंत्र है। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि- दिन अच्छा कटेगा। आज किसी मित्र के सहयेाग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। पर किसी पर आंख मुंद कर भरोसा न करें,नुकसन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लेकिन माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि- खुद पर नियंत्रणरख कर चलना आपके लिए आज सबसे आवश्यक है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें,वरना बना बनाया काम बिगड सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- आज का दिन आनंद व उल्लास के साथ बितेगा। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। आय के स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि- कहते हैं कभी कभी जिव्हा पर सरस्वती का वास होता है तो जो बोला जाता है वह सिद्ध हो जाता है। आज आपको ऐसा ही योग बनने जा रहा है जिससे आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि तो होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि- आज नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिडापन हो सकता है।

मकर राशि- परिवार में चल रहा मनमुटाव,आपसी वैमनस्य,कलह आज खुलकर सामने आ सकती है,इसलिए बेहद संतुलन के साथ चलने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- स्वास्थय का ध्यान रखें। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन व्यर्थ के लड़ार्इ-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। वाहन के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन राशि- आज का दिन आनंद के साथ व्यतीत होगा। आज कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। वस्त्र,उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

 

05 April, 2017

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।