Hindi News Portal
धर्म

कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल जानकर अपनी दिनचर्या तय कर करने वाले लोगो के लिए बता रहे कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा । 

मेष :किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है और आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम फलदायी है।

वृषभ : आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढ़ेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। साहित्य लेखन में मन लग सकता है। आज आपको आपकी पसंद का खाना मिलेगा।
मिथुन : आज आप थकान, व्यग्रता और प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। शुभेच्छकों और मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है।
कर्क : तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन और मित्रो से सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास और खानपान का सुंदर आयोजन करेंगे।
सिंह : आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट-कचहरी के कामों को संभालकर कीजिएगा।
कन्या : विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है।

तुला : नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थ जीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।
वृश्चिक : व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
धनु : आज कोई भी नए काम और व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रहेगी। पानी से संभलिएगा। वाणी पर संयम रखें।
मकर : दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढ़ेगी, ऐसा गणेशजी कहते है। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी।
कुंभ : आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे और आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे।
मीन : विद्योपार्जन करने वाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलें। स्वभाव में संयम रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते है।

 

06 April, 2017

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।