Hindi News Portal
धर्म

कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष ): गणेशजी कहते हैं कि आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ध्यान देंगे। परिवारजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे और घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट पर विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है।

वृषभ ): विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों और मित्रों से सुखद समाचार मिलेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन ): अशुभ घटनाओं की आज संभावनाएं अधिक होने से सावधानी बरतने की सलाह है। क्रोध से नुकसान बढ़ सकता है। दिमाग को शांत रखें। मानहानि न हो जाए इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफल रहेंगे। खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।

कर्क (: आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ खुशी से गुजरेगा। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह ): मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे इसलिए आज मन भारी रहेगा। दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलें।

कन्या ): आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतान के विषय में आपकी चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन खिन्न रहेगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला ): आज आप शारीरिक कमजोरी और तनाव का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास टाल दीजिए। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। लोगों के सामने अपमानित होना पड़ सकता है।

वृश्चिक ): नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य सफलता मिलेगी।

धनु ): आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

मकर ): दिन की शुरुआत ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर रहिएगा।

कुंभ ): आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा।

मीन ;आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा।

19 April, 2017

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।