Hindi News Portal
मनोरंजन

विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनकर शूट छोड़कर अस्पताल पहुंचे अमिताभ

एक वक्त था जब अभिनेता अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना एक दूसरे के कड़े प्रतियोगी थे।
मुंबई: दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के हरकिशन अस्पताल में विनोद खन्ना ने आखिरी सांस ली।

विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन की दोस्ती काफी गहरी थी। अमिताभ और विनोद ने एक साथ कई फिल्में की हैं। जिसमें रेश्मा और शेरा, कुंवारा बाप, हेरा फेरी, अमर अकबर एंथेनी और मुकद्दर का सिकंदर जैसी फिल्में शामिल हैं।
यही वजह है कि जब विनोद अस्पताल में थे तब अमिताभ ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट किया था। अमिताभ ने लिखा था, ‘’ अपने दोस्तों को इस हाल में देखकर तकलीफ भी होती है और खुद की क्षणभंगुरता का एहसास भी होता है।‘’


View image on Twitter
View image on Twitter
Follow
Amitabh Bachchan ✔ @SrBachchan
T 2486 - Strange is it not, that the passing of the near and dear and colleagues, coerces one to start questioning one's own longevity !
12:48 AM - 7 Apr 2017
519 519 Retweets 6,419 6,419 likes


बताया जा रहा है कि जब विनोद खन्ना का निधन हुआ उस वक्त अमिताभ बच्चन सरकार 3 के लिए एक अखबार को इंटरव्यू दे रहे थे। जैसे ही उन्हें विनोद खन्ना के निधन की खबर पता चली, वो बीच में ही इंटरव्यू छोड़कर अस्पताल पहुंच गए।

जब से विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती हुए हैं, अमिताभ और विनोद के फैन्स उनकी कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

साभार ; खबरइडिया टीवी.काम

27 April, 2017

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।