Hindi News Portal
धर्म

कैसा रहेगा आपका आज का दिन

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सफलता पाने के लिए पानी में तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।


मेष : गणेशजी कहते हैं कि विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ : मन की दुविधा ठोस निर्णय पर लेने से रोकेगी परिणामस्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएंगे। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा न होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं।

मिथुन : आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन संभावना है। दांपत्यजीवन में तालमेल बना रहेगा।

कर्क : शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको विविध स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। दुविधा से बचें नहीं तो लाभ का अवसर गंवा सकते हैं। मित्र-मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा।

कन्या : नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किए जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला : लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन खर्च होगा।

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा। नए कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा।

धनु : बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर : गणेशजी की कृपा से आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे।

कुंभ : आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आएंगी। इसलिए संभव हो तो इन्हें स्थगित रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मीन ;शारीरिक-मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है।

 

02 May, 2017

अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।
अयोध्या ने वेटिकन और मक्का का रिकार्ड तोड़ा, 48 दिन में 1 करोड़ रामभक्तों ने श्रीराम लला के दर्शन किए ।
रोजाना 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या आकर श्री राम लला के दर्शऩ कर रहे हैं