Hindi News Portal
लाइफस्टाइल

मंडप में गुटखा चबा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने देखते ही कहा-वापस जाओ

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक लड़की ने वैसे युवक को अपना जीवनसाथी बनाने से इनकार कर दिया जो मंडप में गुटखा खा रहा था। घरवालों ने लड़की को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक ये वाकया बलिया के मुरारपट्टी गांव का है। पुलिस के मुताबिक लड़का दलान छपरा का रहने वाला वाला था और उसकी शादी लालगंज में हो रही थी। लड़के के परिवार वाले पूरे रीति-रिवाज के मुताबिक बारात लेकर लड़की के घर वाले पहुंचे। बारात की जोरदार आवभगत की गई।
इसके बाद मंडप में शादी की रस्म शुरू होनी थी। लड़के को मंडप में बुलाया गया। इसी दौरान लड़की ने जो चीज देखी, इसके बाद उसने लड़के से शादी ना करने का फैसला कर लिया। लड़की ने ये पूरा फैसला कुछ ही सेकेंड में कर लिया। दरअसल लड़का जब मंडप में पहुंचा तो वो शादी जैसे पवित्र मौके की परवाह किये बिना गुटखा खा रहा था। लड़की लड़के के इस रवैये से काफी उदास हुई और उस लड़के के साथ शादी ना करने का फैसला कर लिया।
खबरों के मुताबिक लड़की को कई लोगों ने समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद लड़के के घरवाले थाने गये और पुलिस की मदद से शादी करवानी चाही। लेकिन ये लड़की पुलिस के दबाव के आगे भी नहीं झुकी। दुल्हन बीए की छात्रा है, और उसका कहना है कि जिन व्यक्ति को सामान्य मर्यादा का ख्याल नहीं है उसके साथ वो शादी नहीं कर सकती है। बता दें कि केन्द्र और राज्य सरकारें गुटखे की बिक्री पर रोक लगाने और इसकी बिक्री कम करने के लिए कई उपाय कर रही हैं। गुटखे की वजह से कई लोगों को मुंह का कैंसर हो सकता है। सरकार और कई गैर सरकारी एजेंसियों ने गुटखे के खिलाफ अभियान चला रखा है।

सौजन्य ; जनसत्ता

14 June, 2017

कम उम्र में ही त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी : हिना खान
हिना अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट रूटीन और स्किनकेयर टिप्स शेयर करते
पंजाब में बेटी के लिए लुटेरों से भिड़ गई मां, जान बचाकर भागे लुटेरे
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया
नारायण मूर्ति ने 4 महीने के पोते को 240 करोड़ रुपए से अधिक के इंफोसिस शेयर गिफ्ट किए
नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति पिछले साल नवंबर में दादा-दादी बने,
अनंत अंबानी की बेशकीमती घड़ी देखकर मार्क जुकरबर्ग हैरान हुए
अन्ंत ने जो घड़ी पहनी है, वह Richard Mille की है,
पिता ने आईएएस बनी बेटी को आईपीएस दामाद के साथ हेलीकॉप्टर से विदाई की , दोनों यूपी में हैं तैनात
साल 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली,