Hindi News Portal
खेल

जयवर्धने ने टीम इंडिया का कोच बनने से किया इनकार

नई दिल्ली/कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाल के अनुसार महेला जयवर्धने के पास अब भी पर्याप्त अनुभव नहीं है कि वह ग्राहम फोर्ड के पद छोड़ने के बाद श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बन सकें। सुमतिपाल ने स्थानीय नेथ एफएम रेडियो से कहा- सीनियर कोच के रूप में अब भी महेला में अनुभव की कमी है। वह टी-20 बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में अच्छा हो सके।

मुंबई इंडियंस के कोच और पूर्व राष्ट्रीय कप्तान जयवर्धने के कुछ साथी खिलाड़ी अब भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। पिछले कई दिनों से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि जयवर्धने भारतीय टीम के कोच बनने के इच्छुक हैं। इसी के चलते जयवर्धने ने ट्विटर पर अपना स्पष्टीकरण दिया।

उन्होंने लिखा- पिछले कुछ दिनों से मेरा नाम टीम इंडिया के कोच पद से जोड़ा जा रहा था, इस बारे में स्पष्ट कर दूं कि मैं अभी पूर्णकालिक कोच का दायित्व नहीं संभालना चाहता हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान मुंबई इंडियंस और खुलना टीम पर लगा हुआ है। शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद 2014 में संन्यास लेने वाले जयवर्धने को क्रिकेट के सबसे जानकार लोगों में शामिल किया जाता है।

एक साल के लिए कोच पद पर नियुक्त किए गए फोर्ड ने कथित तौर पर सुमतिपाल प्रबंधन के साथ मतभेद के बाद पद छोड़ने का फैसला किया। श्रीलंका ने 2011 से लगभग नौ अंतरिम और स्थाई कोचों को टीम के साथ जोड़ा है। एसएलसी सूत्रों के अनुसार वे बांग्लादेश के मौजूदा कोच चंदिका हथुर सिंह से संपर्क करने पर विचार कर रहे हैं लेकिन बांग्लादेश के साथ उनका अनुबंध 2019 में खत्म होगा।

फोर्ड के उत्तराधिकारी के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग, उनके साथी रहे स्कॉट स्टायरिस और श्रीलंका के मुख्य कोच रह चुके टॉम मूडी के नाम की भी चर्चा है।

 

सौजन्य ; देनिक नईदुनिया

27 June, 2017

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल