Hindi News Portal
धर्म

कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 जुलाई 2017)

मेष : आज का दिन आप के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी आज परिवर्तन करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। किसी अच्छे स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

वृषभ : आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर हो सकता है। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार का वातावरण अनुकूल रहेगा। इसी कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी उपस्थित हो सकती हैं। पदोन्नति हो सकती है। आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी आप से प्रसन्न हो सकते हैं। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।

मिथुन : खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर ही हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य मुश्किल में डाल सकते हैं। इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहिएगा। आकस्मिक प्रवास का सुयोग आज अच्छा है। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। इसलिए मध्याह्न के बाद ही मानसिक अवस्था में सुधार आएगा। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएंगी। फिर भी ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कर्क : किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध से बंध सकते हैं और उस संबंध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेगें ऐसा गणेशजी कहते हैं। आमोद- प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का सहकार मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा। मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें और क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

 

सिंह : व्यापार को बढ़ाने के लिए आज धन की व्यवस्था के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिकों को अपनी अध्यक्षता के नीचे रहे लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।

कन्या : आज कपड़े और गहनों की खरीदारी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आज आपकी विशेष रूचि रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर जीत हासिल होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला : आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। स्थायी संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज करने हेतु सावधानी बरतिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

वृश्चिक : आज का दिन व्यवसायियों के लिए अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का ह मिलेगा। साथ में स्थायी संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। मध्याह्न के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं।

धनु : वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ने- लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं के हल मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धी की इच्छाएं फलीभूत नहीं हो पाएगी।

मकर : व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज का प्रत्येक कार्य बिना रुकावट के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आप के मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन पर हताशा के बादल छाएंगे। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। पूंजी-निवेश हेतु शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।

कुंभ : आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पुण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याह्न के बाद आपके प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

मीन : शेयर- सट्टे की प्रवृत्ति से आज आप को आर्थिक लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाह के इच्छुक लोगों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यवासायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से भी लाभ मिलेगा। मध्याह्न के बाद किसी कारणवश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। आय की अपेक्षा खर्

12 July, 2017

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटी से पौने दो करोड़ निकले विदेशी करेंसी, सोने-चांदी के जेवरात भी मिले, सिक्कों की गिनती जारी…
भगवान को लिखी जाने वाली चिट्ठियां भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुई है
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन 14-03-24 तारीख है।
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन 13-03-24 तारीख है।
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन 24-02-24 तारीख है।
विकसित भारत की दिशा में निर्विघ्न बढ़ने में अश्वमेध महायज्ञ एक प्रमुख कारक बनेगा : नड्डा
पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी ने लाखों परिवारों को गायत्री परिवार से जोड़ा।