Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

53 निकायों में चुनाव को देख सरकार ने अपना खजाना खोला

भोपाल। राज्य सरकार ने नाराज किसानो को मनाने के लिए और अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लेने के लिए सरकार ने होने वाले 53 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। इन निकायों को विशेष निधि से 61 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इससे सीवेज, डामरीकरण सहित अन्य अटके व स्वीकृत कार्य पूरे किए जाएंगे। प्रत्येक निकाय को एक से डेढ़ करोड़ रुपए दिए हैं। इन निकायों को इससे पहले मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास के तहत राशि दी गई है।
उधर, राज्य निर्वाचन आयोग 15 जुलाई को चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है। आयोग की तैयारी पूरी है। सिर्फ चुनाव की तारीख की घोषणा की जाना है। सूत्र बताते हैं कि 8 अगस्त को सभी नगरीय निकायों की परिषद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे पहले चुनाव कराना हैं, इसकी आयोग पूरी तैयारी कर चुका है।

तीन निकायों में खाली-भरी सीट का चुनाव
प्रदेश के 17 जिलों के 53 नगरीय निकायों में आम चुनाव होने हैं। इनमें से नरसिंहपुर की गाडरवारा नगर पालिका, विदिशा की शमशाबाद नगर परिषद और राजगढ़ की कुरावर नगर परिषद में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए चुनाव कराए जाएंगे। जबकि सतना की जैतवारा नगर परिषद और खरगोन की सनावद नगर पालिका में उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
बड़वानी-धार की वजह से हो रही देरी
बड़वानी और धार जिलों में भी नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। यहां सरदार सरोवर डूब क्षेत्र के लोगों के मुआवजा प्रकरणों के निपटारे करना है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इसलिए सरकारी तंत्र इस काम में लगा है। सूत्र बताते हैं कि सरकार इस काम को जल्द पूरा करने की कोशिश में लगी है, इसलिए चुनाव की तारीख घोषित करने में देरी हो रही है।
यहां विशेष निधि से होंगे काम
रतलाम: नगर परिषद सैलाना।
बैतूल: नगर पालिका सारनी, नगर परिषद आठनेर, नगर परिषद चिचोली।
मंडला: नगर पालिका मंडला, नैनपुर, नगर परिषद निवास, ब्रह्मनीबंजर और बिछिया।
डिंडोरी: नगर परिषद डिंडोरी, शहपुरा।
बालाघाट: नगर परिषद बैहर।
शहडोल: नगर पालिका शहडोल, धनपुरी, नगर परिषद जयसिंह नगर।
अनूपपुर: नगर पालिका कोतमा, बिजुरी, नगर परिषद बुढार।
उमरिया: नगर परिषद पाली।
खंडवा: नगर परिषद छनेरा।
झाबुआ: नगर पालिका झाबुआ, नगर परिषद थांदला, नगर परिषद पेटलावद।
आलीराजपुर: नगर पालिका आलीराजपुर, नगर परिषद भांवरा, नगर परिषद जोबट
धार: नगर पालिका धार एवं मनावर, नगर परिषद सरदारपुर, राजगढ़, कुक्षी, धरमपुरी, धामनोद और डही।
खरगोन: नगर परिषद भीकनगांव, महेश्वर, मंडलेश्वर।
बड़वानी: नगर पालिका सेंधवा, नगर परिषद पानसेमल, खेतिया, पलसूद, बड़वानी, अंजड़ और राजपुर।
बुरहानपुर: नगर परिषद नेपानगर।

छिंदवाड़ा: नगर पालिका पांढुर्ना, सौंसर, जुन्नाारदेव, दमुआ, नगर परिषद मोहगांव और हर्रई।
सिवनी: नगर परिषद लखनादौन।
हमेशा देते हैं राशि
नगरीय निकायों के प्रस्ताव के अनुसार कामों के लिए राशि दी जाती है। ये नई बात नहीं है, हम हमेशा राशि देते हैं। हमारी सरकार संवेदनशील है। हम लोगों की परेशानी को समझते हैं।
- माया सिंह, मंत्री, नगरीय विकास विभाग

12 July, 2017

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -