भोपाल : स्वतंत्रता दिवस समारोह आज उमंग और उत्साह से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोती लाल नेहरु स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि शुक्ला और परेड कमाण्डर श्री आशुतोष गुप्ता भापुसे मुख्यमंत्री के साथ थे। पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई और जवानों ने हर्ष फायर किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में 65 अधिकारियों को राष्ट्रपति अलंकरण राष्ट्रपति पदक प्रदान किये। विशिष्ट सेवा के लिये 9 राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिये 33, जेल विभाग के लिये राष्ट्रपति का 01 विशिष्ट सेवा एवं 01 सराहनीय सेवा पदक, होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा के लिये राष्ट्रपति का 01 विशिष्ट तथा 09 सराहनीय सेवा पदक और पिस्टल/रिवाल्वर प्राप्तकर्ता 09 एवं 12-बोर पी.ए.जी. प्राप्तकर्ता 02 पुलिस अधिकारियों को पदक प्रदान किये गये ।
स्वतंत्रता दिवस परेड में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एसटीएफ दल को प्रथम पुरस्कार मिला। गैर सशस्त्र दलों में एनसीसी, आर्मी डिवीजन गर्ल्स के दल प्रथम पुरस्कार मिला।