Hindi News Portal
मनोरंजन

अनुष्का के बाद अब अनिल कपूर की लाडली सोनम भी लेने वाली हैं सात फेरे!

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की हाल ही में हुई शादी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा वाला विषय बनी हुई है। विराट कोहली और अनुष्का की शादी को इंडस्ट्री की सबसे महंगी और लोकप्रिय शादी माना जा रहा है। हाल ही में इन दोनों ने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, इसके बाद फिलहाल अब ये मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड में एक और अदाकारा के शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं अभिनेता अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर के बारे में।
वह पिछले लंबे वक्त से दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक अगले साल यानी 2018 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। वहीं पिछले दिनों ये एक साथ वेकेशन्स बिताते भी दिखे थे। दोनों पिछले 3 सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। अब कहा जा रहा है कि इनकी शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक की जा चुकी है और यहीं पर ही सारी रस्में की जाएंगी।

गौरतलब है कि आनंद ब्रांड Bhane के मालिक हैं। उन्होंने व्हा।र्टन बिजनेस स्कूल (US) से अपनी पढ़ाई की है। सोनम भी कई बार इस ब्रांड के कपड़े पहने हुए देखी जा चुकी हैं। खबरों के अनुसार अनुष्का की ही तरह सोनम की शादी भी एक रॉयल वेडिंग होगी।
सौजन्य : खबर इण्डिया टीवी

फाइल फ़ोटो

26 December, 2017

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।