Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

इंदौर के रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से मचा हड़कंप, पकड़ने आए अधिकारियों पर किया हमला

इंदौर : रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर समाने आई है। यहां एक तेंदुआ अचानक एक घर में घुस गया जिसे पकड़ने के लिए घंटों बचाव अभियान चलाया गया लेकिन इसी बीच तेंदुए ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद फॉरेस्ट टीम ने तेंदुए को पकड़ तो लिया लेकिन तब तक पूरे इलाके में हडकंप मचा रहा। हैरान करने वाली ये तस्वीर एरोडम थानाक्षेत्र के पल्लर नगर कॉलोनी की है।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का बचाने का काम शुरु किया तभी अचानक तेंदुआ भागने के मकसद से बाहर निकला लेकिन हज़ारों लोगों की भीड़ देखकर उसने वहां मौजूद वन विभाग के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया और महज़ चंद सेकेंड में हमला कर वो फिर घर की तरफ भाग गया। इस हमले में वन विभाग के अधिकारी के हाथ में ज़ख्म हो गए हैं। जंगल से भटककर आए इस तेंदुए को काफी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ लिया गया। करीब दो घंटे के बचाव अभियान के दौरान तेंदुए के हमले में चार सरकारी कर्मचारी घायल हो गए।


कई घंटों तक तेंदुए को पकड़ने के लिए मशक्कत की गई। जाल की मदद से बार-बार कोशिश के बावजूद कोई सफलता नहीं मिल रही थी जिसके लिए वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को बेहोश कर पकड़ने का प्लान बनाया। बेहोश करने के लिए ट्रैंकुलाइजर गन मंगाई गई और फिर मौका मिलते ही तेंदुए पर बेहोशी वाला इंजेक्शन दाग दिया। ऑपरेशन कामयाब रहने पर वन अधिकारी ने हाथ उठाकर सबको जानकारी दी कि काम हो गया।

तेंदुआ पहले हमला कर एक शख्स को जख्मी कर चुका था इसलिए लोग डरे हुए थे कि कहीं तेंदुआ होश में आकर कहीं फिर से किसी पर हमला ना कर दे। देख संभल कर कुछ लोग जाल के साथ सीढ़ी पर चढ़े और फिर बेहोश तेंदुए को जाल में दबोच लिया।

 

10 March, 2018

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।