Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया डॉ. प्रभाकर की कृतियों का विमोचन

भोपाल : जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दतिया के प्राचार्य डॉ. एम.एल. प्रभाकर की तीन कृतियों का विमोचन किया। इन कृतियों के नाम हैं- रतनगढ़ माता मंदिर, अम्बेडकर शतक और लोक देवता हरदौल।
इस मौके पर मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि बुंदेली में स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को जनता के समक्ष काव्य के रूप में प्रस्तुत करना उपलब्धि है। दतिया के सामाजिक और सांस्कृतिक इ­तिहास को खोज कर अधिक से अधिक लेखन होना चाहिए ताकि क्षेत्र की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की जानकारी नई पीढ़ी को हो सके।

कार्यक्रम के दौरान दतिया के अनेक साहित्यकार उपस्थित थे।

01 July, 2018

अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -
प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी, ये मोदीजी की गारंटी है; मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री ने मंडला एवं शहडोल के ब्यौहारी, चुरहट में जनसभाओं को संबोधित किया।
जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो भाजपा के साथ आ रहे : विष्णुदत्त शर्मा
छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
मप्र में कांग्रेस शून्य पर आएगी-डॉ.नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी।