सिंगरौली. चितरंगी के खैडार गांव मे 3 साल बच्चा करीब 25 फीट की गहराई पर फंसा गया था। 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को 12 घंटे की कोशिशों के बाद रविवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे तेज प्रताप खेत में बने मकान के नजदीक खुदे बोरवेल में गिर गया था। तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। करीब एक घंटे बाद ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने बचाव का काम शुरू कर दिया। रविवार सुबह 10 बजे बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहा उसकी हालात सामान्य है |