Hindi News Portal
खेल

महान फुटबॉलर पेले ने 75 की उम्र में रचाई तीसरी शादी -

साओ पाउलो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (75 साल) ने तीसरी शादी रचाई है। शनिवार को उन्होंने छह साल से अपनी प्रेमिका रही मार्सिया सिबेले आओकी के साथ विवाह किया। उन्होंने ब्राजील के अखबार से कहा कि इस बार उन्हें जीवनभर के लिए सच्चा प्यार मिल गया है। पेले और आओकी करीब 20 साल पहले न्यूयार्क में मिले थे, लेकिन 2010 में साओ पाउलो में एक एलिवेटर पर फिर से मुलाकात के बाद वे एक दूसरे के करीब आए। 42 वर्ष की आओकी व्यवसायी हैं। वह मूलतः जापान की हैं और ब्राजील में रहती हैं। आओकी 2012 से तीन बार के विश्व चैंपियन पेले के साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखती रही हैं। यही नहीं हाल के वर्षों में जब पेले को अस्पताल जाना पड़ा तब भी आओकी उनके साथ रहीं।
दो शादी से हैं पांच बच्चे : पेले ने की पहली शादी रोसमेरी चोलबी से 1966 में हुई थी। रोसमेरी से उनके तीन बच्चे, दो बेटियां केली क्रिस्टिना व जेनिफर और बेटा एडसन हैं। 1982 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पेले ने अभिनेत्री एसिरिया नासीमेंटो से 1994 में शादी की। उनसे उनके जुड़वा बच्चे जोसुआ और सेलेस्ट हुए। ब्राजील को तीन बार बनाया विश्व चैंपियन : पेले को दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में माना जाता है। वह तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किए। इसमें से 91 गोल उन्होंने ब्राजील की तरफ से किए। पेले ने 1957 से 1971 तक ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ब्राजील के एफसी सांतोस और न्यूयार्क के कास्मॉस के लिए क्लब फुटबॉल खेला।

11 July, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल