Hindi News Portal
राज्य

देवेंद्र फडणवीस, तब तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे जब तक वैकल्पिक व्यवस्था न हो जाय

मुंबई। महाराष्ट्र राजनैतिक घमासान के बाद बीजेपी ने अपने पास बहुमत नहीं होने पर सरकार बने के फैसले को वापस ले लिया | भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने त्यागपत्र देने के बाद कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का निर्देश दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार दिन में राज्यपाल को अपना त्यागपत्र दे दिया है। देवेंद्र फडणवीस से पहले एनसीपी नेता अजित पवार ने भी उप मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दिया है। दोनो नेताओं ने शनिवार सुबह ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं होने की वजह से शपथ लेने के 79 घंटे बाद ही दोनो को त्यागपत्र देना पड़ गया।
उधर नई सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के नेताओं की बैठक शुरू हो गई है, तीनों दलों की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा जो बाद में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकता है। तीनो दल जल्द ही गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के सामने पेश होकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

 

 

 

26 November, 2019

एकनाथ खडसे को दाऊद और छोटा शकील से जान से मारने की धमकी मिली,
धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सांसद रामचरण बोहरा को ई-मेल पर जान से मारने की धमकी,
लिखा- दिल्ली बहुत दूर है, रास्ते में जहां मिलोगे, तुम्हें वहीं मार देंगे
राजस्थान लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज समाप्त हो जाएगा ।
पहले चरण के 12 सीटों पर चुनाव होगे
कर्नाटक ; BJP नेता के महिला मंत्री को नींद नहीं आ रही तो एक्स्ट्रा पैग लगा लेना या.., विवादित बयान पर बव्वाल
मंत्री ने बीजेपी पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया है
अखिलेश यादव ने भाजपा पर फिर साजिश करने का आरोप
गठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार को वोट देने की अपील की।