Hindi News Portal
खेल

मैदान में पसीना बहाएंगे तो पढ़ाई में भी आगे जाएंगे बच्चेः धौनी

मिस्टर कूल के नाम से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने वाराणसी में खुद को कूल रखने का तरीका बताया। वाराणसी आए धौनी ने कहा कि बच्चों को मैदान में जाने का पूरा समय देना चाहिए। बच्चे मैदान में पसीना बहाएंगे तो पढ़ाई में भी आगे जाएंगे। धौनी ने कहा कि खेल और मैदान से ही खुद को कूल रखते हैं। खेल से ही एनर्जी मिलती है और एनर्जी ही उन्हें कूल करती है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आज दिल्ली पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में एकेडमी के बच्चों से रू-ब-रू थे। छात्रों ने उनसे पूछा, आपकी सफलता का राज क्या है? आप खुद को कैसे कूल रखते हैं? आप पढाई और खेल में कैसे तारतम्यता बनाते थे? धोनी ने बच्चों के जवाब बखूबी दिए और उनको संतुष्ट भी किया। यहां धोनी को समान्नित भी किया गया। सवाल-जवाब के बाद धौनी ने खुले मैदान में बच्चों को दस मिनट का प्रेरक उद्बोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल से दूर नहीं रखना चाहिए। उन्हें मैदान में जाने का पूरा समय देना चाहिए। बच्चे मैदान में पसीना बहाएंगे तो पढ़ाई में भी आगे जाएंगे।
धौनी ने अभिभावकों से भी कहा की बच्चों को आगे बढ़ाना है तो उन्हें मैदान में भेजें। पढाई के साथ साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। कैप्टन कूल को देखने के लिए सुबह से ही स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Dailyhunt

11 July, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल