Hindi News Portal
खेल

पहली बार कोई भारतीय चुना गया मिस्टर वर्ल्ड

नई दिल्ली: भारत के रोहित खंडेलवाल ने मिस्टर वर्ल्ड 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद निवासी रोहित ने दुनिया भर से आए 47 प्रतियोगियों को हराकर यह खिताब जीता। यूके के साऊथ पोर्ट थिएटर में हुए फिनाले में मिस्टर वर्ल्ड के खिताब के साथ रोहित ने मिस्टर वर्ल्ड मल्टीमीडिया अवॉर्ड, मिस्टर वर्ल्ड टैलेंट, मिस्टर वर्ल्ड स्पोटर्स जैसे कई टाइटल अपने नाम किए।रोहित को 50 हजार डॉलर (करीब 33 लाख 60 हजार रुपए) की प्राइज मनी मिलेगी। 19 अगस्त 1989 को हैदराबाद में जन्मे रोहित स्पाइस जेट के ग्राउंड स्टाफ में शामिल रहे हैं। वे करीना कपूर के साथ एक ज्वैलरी एडवर्टाइजमेंट में नजर आ चुके हैं। उन्हें 'ये है आशिकी' सीरियल में भी रोल मिला था। इसके बाद वे 'मिलियन डॉलर गर्ल', 'क्रिस', 'एमटीवी बिग एफ' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे सीरियल्स में नजर आए। 2015 में रोहित मिस्टर इंडिया चुने गए।

20 July, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल