Hindi News Portal
09 May, 2025
राज्य

कबाड़ वाहन काटते समय आरटीओ कार्यालय में लगी आग

लखनऊ, (आरएनएस)। आरटीओ कार्यालय में शनिवार को पुराने वाहनों को काटते समय सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया मगर एक वाहन काटने वाला एक व्यक्ति झुलस गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने पुराने वाहनों को बिना सुरक्षा उपकरणों के साथ काटने पर आपत्ति जताई।आरटीओ कार्यालय में पुराने वाहन जो अपनी उम्र पार कर चुके हैं उन्हें काटने के दौरान सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक व्यक्ति झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल वाहनों को हटाया। तो एक बड़ा हादसा हो सकता था संभागीय परिवहन कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर के तीन नंबर गेट पर 15 साल पुरानी टेंपो-टैक्सी सीएनजी जो अपनी समय सीमा पार कर चुकी थी। ऐसे वाहनों को कबाड़ी काट रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद वाहनों को काट रहा एक कारीगर झुलस गया। आनन-फानन में आग को बुझाया गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय और उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने कबाडिय़ों को फटकार लगाई। मालवीय ने कहा कि वाहन को काटते समय नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। मौके पर टेंपो टैक्सी के साथ ही कई चार पहिया और दो पहिया वाहन खड़े थे। अगर आग बुझाई न गई होती तो आग विकराल रूप लेकर वहां खड़े अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लेती।

 

 

फ़ाइल फोटो 

 

17 April, 2022

टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाते ही तेज धमाके के साथ, आग निकलने से युवक घायल हुआ
झुलस ने से युवक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
शिमला की संजौली मस्जिद पूरी तरह अवैध घोषित, अब तीन नही पूरी मस्जिद गिराई जाएगी
नगर निगम की स्वीकृति, प्रस्तुत नहीं की
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पहलगाम हमला से कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर वार 12,000 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल
आतंकी वारदात ने उस विकास यात्रा पर एक गंभीर ब्रेक लगा दिया है।