Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

ईद पर बिगड़े हालात, अनंतनाग में मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों पर पथराव, आजाद कश्मीर के लगे नारे

जम्मू , देशभर में ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस पावन त्यौहार में जम्मू-कश्मीर में फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में स्थित एक मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों के जवानों पर पत्थरबाजी की गई है। बताया जा रहा है कि यह पत्थरबाजी नमाज के बाद की गई है।
बताया जा रहा है कि अनंतनाग में आज मस्जिद में ईद की नमाज अदा होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए थे और कश्मीर को लेकर नारेबाजी की जा रही थी। इसी दौरान इन असामाजिक तत्वों की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई। हालांकि जानकारी सामने आ रही है कि हालात अब नियंत्रण में हैं। इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
देश में ईद के त्योहार पर राजस्थान में भी दो समुदायों के बीच झड़प देखी गई है। बीती रात को जोधपुर के जालोरी गेट पर दो गुट आमने सामने आ गए थे। इसके बाद रात में पथराव की घटना भी सामने आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला था। वहीं सुबह ईद की नमाज के बाद इलाके में फिर स्थिति खराब हो गई थी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठीचार्ज करना पड़ा था।

 

 

 फ़ाइल फोटो 

03 May, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।