Hindi News Portal
देश

पूरे देश में धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनना चाहिए : गिरिराज

जफ्फरपुर, बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) और जनता दल ( यूनाइटेड) आमने -सामने आ गए है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए ।
बिहार के बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में एमपी एमएलए कोर्ट में एक मामले को लेकर पहुंचे थे।
इस क्रम में पत्रकारों ने जब उनसे धर्मांतरण कानून के विषय में पूछा गया, तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए पूरे देश में कानून बनना चाहिए ।
उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि बिहार में धर्मान्तरण विरोधी कानून की कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यहां हमेशा अलर्ट रहती है, सभी लोग शांति से रहते हैं।
उन्होंने कहा था कि यहां इस तरह का कोई डिस्प्यूट नहीं है। बिहार में बहुत शांति है। लोग चाहे वे किसी भी धार्मिक समूह के हों शांति से रहते हैं।
उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि बिहार में हमलोगों ने सब काम बहुत अच्छे ढंग से किया है। यहां इस तरह का आपस में विवाद नहीं है।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में दंगा जैसी कोई घटना नहीं होती है। सभी चीजों को लेकर यहां पूरी तरह सतर्कता है।

 

10 June, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही
सुप्रीम कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को राहत,
शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।