Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

मीडिया से अधिक सकारात्मक खबरें प्रकाशित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के अवसर पर मीडिया से अधिक सकारात्मक खबरें प्रकाशित करने की अपील की है। मोदी ने मुंबई में एशिया के सबसे पुराने समाचार पत्र, मुंबई समाचार के द्विशताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड महामारी के समय में उन्होंने 'कर्मयोगी' की तरह काम किया। मीडिया की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान मीडिया ने कई सकारात्मक खबरें प्रकाशित की हैं, जिससे देश में सकारात्मक माहौल बनाने में सहायता मिली है। उन्होंने मीडिया से आलोचना के साथ-साथ सकारात्मक बातों का प्रचार करने को भी कहा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई समाचार ने नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा की और इस काम को जारी रखेगा। उन्होंने मुंबई समाचार के मालिकों से विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं पर विभिन्न भाषाओं में पुस्तक प्रकाशित करने के लिए कहा।
प्रधानमंत्री ने मुंबई समाचार का स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री देवुसिंह चौहान, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

 फ़ाइल फोटो 

15 June, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।