Hindi News Portal
देश

अग्निपथ योजना : सियासी फायदे के लिए स्टूडेंट्स को कर रहे है गुमराह - गिरिराज सिंह

कानपुर , यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर स्टूडेंट्स उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कानपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा राजनीतिक पार्टियां इसे मुद्दा बना रही है। इस योजना से युवाओं को बहुत फायदा होगा। लेकिन सियासी फायदे के लिए छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। इसमें टुकड़े-टुकड़े गैंग का बड़ा हाथ लगता है। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को फजलगंज में बन रही औद्योगिक इकाई टूल रूम का दौरा करने के लिए पहुंचे थे।
गिरिराज सिंह ने कहा ये साफ दिख रहा है कि विपक्ष और टुकड़े टुकड़े गैंग, कैसे स्टूडेंट्स को उकसा रहा है। ये लोग स्टूडेंट्स के कंधों पर बंदूक रखकर केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे है। मोदी सरकार देश के विद्यार्थियों का भला चाहती है। तभी तो 21 साल से बढ़ाकर अग्निपथ योजना में उम्र सीमा 23 कर दी गई।
इस योजना में युवाओं को बेहतर रोजगार देने की व्यवस्था की गई है। जिसे ये लोग अभी समझ नहीं पा रहे है। हमारी सोच ऐसी है कि चार में से एक को सेना में जॉब मिले। तो बाकी 3 को दूसरे सेक्टर में जॉब मिले। कहा राज्य सरकारे वोट बैंक की राजनीती छोड़ें। जो लोग भी हिंसा कर रहे है, उनमें गैर छात्रों को चिह्नित करके राज्य सरकारें कार्रवाई करें। क्योंकि, हमारे छात्र देश की प्रॉपर्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।
इस दौरान भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

18 June, 2022

चुनाव के दौरान यात्राओं की अनुमति पर तीन दिन के भीतर फैसला लें : सुप्रीम कोर्ट
चुनाव अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना जुलूस या सार्वजनिक बैठक का आयोजन नहीं कर सकेगा
लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही