Hindi News Portal
09 May, 2025
राज्य

महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी कोरोना से संक्रमित

मुंबई महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (80) बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।
कोश्यारी को फिलहाल एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के कितने गंभीर या सामान्य लक्षण हैं, यह अभी पता नहीं चला है।
महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेतृत्व वाली उद्धव ठाकरे की सरकार वर्तमान में महाराष्ट्र में मुश्किल में है क्योंकि उनके मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने विद्रोही रुख अपनाया है। उनके साथ शिवसेना और निर्दलीय समेत 40 विधायक हैं।
ये सभी विधायक वर्तमान में भाजपा शासित राज्य असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। महाराष्ट्र में हुए विधान पार्षद (एमएलसी) चुनाव में कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला क्योंकि इसके पांच उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे।

 

 

22 June, 2022

टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाते ही तेज धमाके के साथ, आग निकलने से युवक घायल हुआ
झुलस ने से युवक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
शिमला की संजौली मस्जिद पूरी तरह अवैध घोषित, अब तीन नही पूरी मस्जिद गिराई जाएगी
नगर निगम की स्वीकृति, प्रस्तुत नहीं की
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पहलगाम हमला से कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर वार 12,000 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल
आतंकी वारदात ने उस विकास यात्रा पर एक गंभीर ब्रेक लगा दिया है।