Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली पहुंची एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी भी होंगे प्रस्तावक

नई दिल्ली 23 जून ;राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंच गईं। सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों हस्ताक्षर कर रहे हैं। बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं।
बीजेडी ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है। मुर्मू के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। यहां पहुंचने के बाद मुर्मू का हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वह यहां ओडिशा भवन में ठहरी हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था, मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी।

23 June, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।