Hindi News Portal
खेल

नीता अंबानी बनीं आईओसी की पहली भारतीय महिला सदस्य

नई दिल्ली: नीता अंबानी को गुरुवार को दुनिया की सबसे बड़ी खेल समिति की सदस्य यानी अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) की 129वें सम्मेलन में उनका चुनाव किया गया। विश्व में ओलंपिक खेलों के संचालन करने वाली इस प्रतिष्ठित संस्था से जुडऩे वाली वह पहली भारतीय महिला है। स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलिंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है और उसकी ग्रीष्म और शीतकालीन तथा पैरालिंपिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी होती है। नीता अंबानी ने चुनाव में कुल 71 वोट हासिल किए। सदस्य बनने के लिए 39 वोटों की ही जरूरत थी।
नीता अंबानी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ' IOC द्वारा चुने जाने से मैं वास्तव में अभिभूत हूं। यह विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते महत्व की पहचान है। यह भारतीय महिलाओं की पहचान है।' ओलिंपिक चार्टर और आईओसी नियमों के अनुसार जिस श्रेणी के तहत अंबानी के नाम पर विचार किया गया, वह उन स्वयंसेवकों के लिए है जो आईओसी और ओलिंपिक अभियान का अपने देश में प्रतिनिधित्व करेंगे। वे आईओसी के अंदर अपने देश के प्रतिनिधि नहीं होते हैं।
नीता अंबानी के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई दी है।

05 August, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल