Hindi News Portal
देश

घाटी में आंतकियो सामन भेजने वाले गिरोह के चार लश्कर टेरर मॉड्यूल गिरफ्तार

जम्मू , जम्मू-कश्मीर के बडग़ाम में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त रुप से शुक्रवार को एक बयान में एक नार्को टेरर फंडिंग मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। यह मॉड्यूल लश्कर-ए-तैयबा द्वारा चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान चार आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध वस्तुएं, विस्फोटक, हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं।
चौंकाने वाली जानकारियां
शुरुआती छानबीन में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इसके मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोग घाटी में पहले से मौजूद लश्कर आतंकियों को सहायता पहुंचाने में शामिल थे। यह लोग इन आतंकियों को तरह-तरह की चीजें, हथियार और जरूरत के अन्य सामान मुहैया कराते थे। छानबीन में यह भी सामने आया कि यह मॉड्यूल आतंकियों के इशारे पर मादक पदार्थों को कलेक्ट करते थे। इसके बाद वह इन्हें विभिन्न आतंकियों के पास पहुंचाया गया करते थे।
हो रही है जांच
गिरफ्तार टेररिस्ट मॉड्यूल्स के पास से लश्कर से जुड़े संदिग्ध वस्तुओं के साथ विस्फोटक सामान भी मिले हैं। इनमें तीन ग्रेनेड्स, 2 एके मैगजीन्स और एके-47 के 65 राउंड्स बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में चडूरा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।

25 June, 2022

पीएम मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की:शक्ति स्वरूपा बताया
भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
PM मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ,140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया
पीएम मोदी भूटान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं।
अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर, पत्नी बोली- यह गिरफ़्तारी दिल्ली के लोगों के साथ धोखा
केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी का विरोध किया
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी को चैलेंज करने वाली याचिका वापस ली
केजरीवाल के घर पर छापेमारी में बरामद दस्तावेजों में ईडी के दो बड़े अधिकारियों के नाम
नरेन्द्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल के पलक्कड़ में रोड-शो किया
1998 में कोयम्बेटूर बम विस्फोडट के पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की।