Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और राजनाथ से मांगा समर्थन, आडवाणी से आशीर्वाद

नई दिल्ली 25 जून ; अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा के शीर्ष नेता आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी समर्थन मांगा है। 84 वर्षीय सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री रह चुके हैं।
18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी नियुक्त किया है। मुर्मू ने कल पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया था। मुर्मू को कई गैर राजग दलों का भी समर्थन हासिल है, इसलिए उनकी जीत तय मानी जा रही है, लेकिन विपक्ष के साझा प्रत्याशी सिन्हा भी मैदान में डटे हुए हैं। वे सतत प्रचार अभियान चला रहे हैं।

यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने दोनों नेताओं से अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा के वयोवृद्ध व शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी आशीर्वाद मांगा। अटल सरकार में आडवाणी उप प्रधानमंत्री रहे थे और उसी सरकार में सिन्हा केंद्रीय मंत्री रहे थे। लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। मोदी सरकार-1 में उनके पुत्र जयंत सिन्हा वित्त मंत्री रहे थे। जयंत सिन्हा अभी भी भाजपा सांसद हैं, लेकिन उन्हें मोदी सरकार-2 में मंत्री नहीं बनाया गया।

सिन्हा ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भी फोन किया। सिन्हा ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी पार्टी झामुमो ने विपक्ष के साझा प्रत्याशी के समर्थन का एलान किया था। सिन्हा शुक्रवार को झारखंड से प्रचार शुरू करने वाले थे, लेकिन अब झामुमो ने भी संथाल आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्म का समर्थन कर दिया है, इसलिए उन्होंने यह टाल दिया।

सिन्हा 27 जून सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इस मौके पर विपक्ष के दिग्गज नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

25 June, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।