Hindi News Portal
देश

केरल में मंडरा रहा है मंकीपॉक्स का खतरा: डॉ पुरोहित

तिरुवनंतपुरम 19 केरल में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ गया है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कन्नूर में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला दर्ज किया है। यह बातें त्रिशूर स्थित केरल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. नरेश पुरोहित ने मंगलवार को कही।
उल्लेखनीय है कि देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को केरल कोल्लम में दर्ज किया गया था। यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आया एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से ग्रसित पाया गया था।
इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए विख्यात महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ पुरोहित ने बताया कि मंकीपॉक्स काफी हद तक एक आत्म-सीमित बीमारी है, जिसका अर्थ है कि यह अपने आप ठीक हो जाएगा और रोगी के स्वास्थ्य पर कोई दीर्घकालिक हानिकारक प्रभाव नहीं छोड़ेगा। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली वाले अधिकांश बच्चे और वयस्क भले ही वे संक्रमित हों, गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं होंगे।
डॉ पुरोहित राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सलाहकार भी हैं। उन्होंने कहा कि मई की शुरुआत से मंकीपॉक्स दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। यह विशेषकर समलैंगिक और उभयलिंगी पुरुषों में फैल रहा है।
विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वर्तमान में एक बहु-देशीय प्रकोप चल रहा है, जिसमें वे जगह भी शामिल हैं, जहां आमतौर पर यह बीमारी पहले नहीं पाई गई है, जैसे यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका, पश्चिमी प्रशांत और पूर्वी भूमध्यसागरीय देश।

19 July, 2022

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों के लिए 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान मै
मतदान 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होना है
भारतीयों को नौकरी का झांसा देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल रहे थे तस्कर, CBI ने 4 को किया गिरफ्तार
रूस के कुछ इलाकों से वीडियो सामने आए थे,
तेलंगाना में मोदी गरजे तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है
अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है।
पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे