Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

देश को आज मिलेंगे नए राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल

नई दिल्ली 21जुलाई ;भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा आज हो जाएगी। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती आरंभ होगी। यूं तो विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है।
द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है।
वहीं द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि ओडिशा में स्थित उनके गांववाले भी आश्वस्त हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित उपरबेड़ा गांव में उनकी जीत की खुशी का जश्न मनाने के लिए बड़ी मात्रा में मिठाई बनाई जा रही है। इसके साथ ही गांव के लोग आदिवासी नृत्य करने की भी योजना बनाए हुए हैं।

द्रौपदी मुर्मू का गांव भवनेश्वर से 260 किमी दूर है। उनके गांववाले पहले से उनकी जीत का दावा कर रहे हैं। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है गुरुवार का दिन रायरंगपुर और पूरे ओडिशा के लिए काफी बड़ा दिन होगा क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है। गांव में इसे लेकर जश्न का माहौल है।
गांव के लोगों का कहना है कि गुरुवार को वे विजय दिवस मनाएंगे। लोगों ने बताया कि जश्न के लिए गांव के घरों में लाइट लगाई गई हैं और उन्हें फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा सड़कों और गलियों को साफ किया गया है। कहा गया है कि किसानों ने गुरुवार को काम नहीं करने का फैसला लिया है, जबकि किसानी के लिए यह व्यस्त समय है।

21 July, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।