Hindi News Portal
देश

बड़ी साजिश नाकाम! बांग्लादेशी आतंकी संगठन के 12 जिहादी असम में गिरफ्तार

गुुवाहाटी ,29जुलाई ;असम पुलिस ने बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 जिहादियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही असम पुलिस ने एक स्लीपर सेल का भंडाफोड़ किया था। वह बांग्लादेशी आतंकी को अपने घर में पनाह दे रहा था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कई जगहों पर आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन अब भी जारी है।
बता दें कि अंसारुल इस्लाम आतंकी संगठन की जड़ें कई देशों में फैली हुई हैं। हाल ही में रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसकर आतंकी भारत के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचते हैं। कई बार आतंकी संगठन इस तरह के प्रयास कर चुके हैं लेकिन एजेंसियों की सख्ती की वजह से उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाते।
असम के कई जिलों में पुलिस और सुरक्षाबल ऐक्टिव हैं। खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाती है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच सालों में 2021 में बांग्लादेश और पाकिस्तान से सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई है। बड़ी संख्या में घुसपैठिए पकड़े भी गए हैं।
असम पुलिस ने मोरीगांव में भी एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक मदरसे में जिहादी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। यहां से एक संदिग्ध जिहादी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान मुफ्ती मुस्तफा के तौर पर हुई है।

29 July, 2022

चुनाव के दौरान यात्राओं की अनुमति पर तीन दिन के भीतर फैसला लें : सुप्रीम कोर्ट
चुनाव अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना जुलूस या सार्वजनिक बैठक का आयोजन नहीं कर सकेगा
लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही