Hindi News Portal
देश

आरएसएस ने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर भगवा की जगह लगाया तिरंगा

नयी दिल्ली,13 अगस्त ; स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोफाइल तस्वीर में पारंपरिक भगवा ध्वज को बदलकर राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया। गौरतलब है कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के तहत ‘आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 से 15 अगस्त के बीच लोगों से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में ‘तिरंगा' लगाने की अपील की है।
आरएसएस, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वैचारिक संगठन है। राष्ट्रीय ध्वज पर उसके रुख की कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की थी। आरएसएस का संदर्भ देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि जिस संगठन ने नागपुर स्थित अपने मुख्यालय में 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, क्या वह सोशल मीडिया पर प्रोफाइल तस्वीर में राष्ट्रीय ध्वज लगाएगा।
उल्लेखनीय है कि आरएसएस के प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को कहा था कि संघ अपने सभी कार्यालयों पर तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि आएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा' अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इससे पहले आरएसएस के प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा था कि ऐसी चीजों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

13 August, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही
सुप्रीम कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को राहत,
शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।