Hindi News Portal
09 May, 2025
देश

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर पत्नी संग फहराया तिरंगा

नई दिल्ली 13 अगस्त ; आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया। देश में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 13 से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इसी मौके पर आज अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ मिलकर अपने आवास पर तिरंगा फहराया। अमित शाह ने एक दिन पहले ही इसकी सूचना दे दी थी कि वह अपने आवास पर सुबह तिरंगा फहराकर अभियान की शुरुआत करेंगे।
गौरतलब है कि देश इस साल आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाएं।
हर घर तिरंगा अभियान को हर जगह समर्थन मिल रहा है। देश के अर्धसैनिक बल भी कई दिनों से लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।

13 August, 2022

ऐसी जिम्मेदाराना कार्रवाई के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं।": राजनाथ
देश की संप्रभुता की रक्षा में किसी भी हद तक जा सकते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा टला, 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की बैठक स्थगित
बैठक की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
हमारी कार्रवाई उकसावे वाली नहीं, पहलगाम आतंकी हमले का जवाब : विदेश मंत्रालय
पाकिस्तान ने हमेशा आतंकवादियों का बचाव किया।
ऑपरेशन सिंदूर : कसाब और हेडली की ट्रेनिंग सेंट्रर , भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर स्ट्राइक से जुड़ी एक क्लिप भी दिखाई गई
ऑपरेशन सिंदूर : भारत के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सहमा , आसमान में भी सन्नाटा
पाकिस्तान ने कमोबेश सभी उड़ानें रद्द कर दीं।