Hindi News Portal
देश

ज्ञानवापी के बाद जामा मस्जिद में महादेव मंदिर होने का दावा, कोर्ट में 9 सितंबर को सुनवाई

बदायूं 03 सितंबर ; ज्ञानवापी के बाद अब यूपी के बदायूं जिले की जामा मस्जिद को महादेव का मंदिर होने का दावा किया गया है। इस मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर कर दी गई थी। इस याचिका को सिविल कोर्ट ने सुनवाई की मंजूरी भी दे दी है। सुनवाई के लिए 9 सितंबर 2022 की तारीख तय की गई है, जबकि मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हिंदू महासभा की याचिका में यह दावा किया गया है कि बदायूं का जामा मस्जिद कभी एक हिंदू राजा का किला था। इसमें यह दावा किया गया है कि इस मस्जिद की मौजूदा संरचना नीलकंठ महादेव के एक प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाई गई है। वहीं इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस संबंध में जामा मस्जिद के इंतेजामिया समिति, उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड, उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग, केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, बदायूं जिला मजिस्ट्रेट और राज्य के प्रमुख सचिव को भी जवाब दाख़िल करने का निर्देश दिया है।

03 September, 2022

लोकसभा चुनाव 2024 - पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 19 अप्रैल को होगा मतदान
96.8 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
PM मोदी की रामभक्ति प्लेन में जूता उतारा, टैबलेट में रामलला का सूर्य तिलक देख, सीने पर हाथ रखा नमन किया
पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीनर साझा की है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी |
प्रभु श्रीराम ने निस्वापर्थता, मित्रता और वचनबद्धता के मानक स्थापित किये हैं।
21 पूर्व न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी ,
न्यायपालिका पर दबाव बनाने और कमजोर करने की कोशिश हो रही
सुप्रीम कोर्ट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को राहत,
शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी।