Hindi News Portal
09 May, 2025
राज्य

बूढ़ी मां के शव को व्हीलचेयर पर रख लेकर पहुंचा श्मशान घाट, दिल झकझोर देने वाली घटना

तमिलनाडु ,09 सितंबर : तमिलनाडु के त्रिची जिले के मणप्पराई इलाके में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 60 वर्षीय एक शख्स अपनी बूढ़ी मां के शव को श्मशान घाट तक व्हीलचेयर पर ले गया। जानकारी के अनुसार, उसके पास अपनी मां के शव को गाड़ी में ले जाने के लिए पैसे नहीं थे और न ही किसी रिश्तेदार ने उसकी मदद की। श्मशान घाट में निगम के कर्मचारियों ने बताया कि शख्स के पास अपनी मां के उचित अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। हालांकि किसी तरह मदद के बाद उसकी मां का अंतिम संस्कार हुआ।
पेशे से इलेक्ट्रीशियन मुरुगनंदम नाम के शख्स की मां का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था। उसकी मां सोरायसिस नामकर बीमारी से ग्रसित थी और लंबे वक्त से उनका इलाज चल रहा था। बीते बुधवार को डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मां राजेश्वरी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उनके बचने की उम्मीद काफी कम है। डॉक्टरों की सलाह पर वह अपनी मां को घर ले आया और घर पर ही देखभाल करने लगा। दुर्भाग्य से 84 वर्षीय महिला की गुरुवार सुबह मौत हो गई।
व्हीलचेयर से शव को लेकर पहुंचा श्मशान घाट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुगनंदम अपनी 84 वर्षीय मां के शव को व्हीलचेयर पर रखकर श्मशान पहुंचा। निगम के कर्मचारियों को उसने यह भी बताया कि उसके पास उचित अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं हैं। निगम कर्मियों के मुताबिक वह शव को कपड़े में लपेटकर श्मशान घाट पहुंचा था। उसने यह भी बताया कि उसके किसी रिश्तेदार ने मदद करने से भी इनकार कर दिया है।
श्मशान में निगम के अधिकारियों ने मुरुगानंदम से अस्पताल के दस्तावेजों की पुष्टि करने और महिला के डॉक्टर से परामर्श करने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में मदद की। बाद में राजेश्वरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरुगानंदम के परिवार में उसके पिता पेरियासामी (90) और मुरुगनंदम के अलावा दो अन्य बेटे भी हैं।
00

09 September, 2022

टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाते ही तेज धमाके के साथ, आग निकलने से युवक घायल हुआ
झुलस ने से युवक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
शिमला की संजौली मस्जिद पूरी तरह अवैध घोषित, अब तीन नही पूरी मस्जिद गिराई जाएगी
नगर निगम की स्वीकृति, प्रस्तुत नहीं की
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पहलगाम हमला से कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर वार 12,000 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल
आतंकी वारदात ने उस विकास यात्रा पर एक गंभीर ब्रेक लगा दिया है।