Hindi News Portal
राज्य

महानगर व हावड़ा में भाजपा के नवान्न अभियान को लेकर पुलिस का लाठी चार्ज और पथराव, तोड़फोड़

कोलकाता/हावड़ा; कोलकाता ही नहीं बरन राज्य के तामम जगहों जैसा की पहले ही आशंका व्यक्त की गई थी। लगभग वैसा ही हुआ। प्रदेश भाजपा के राज्य सचिवालय़ यानी नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व महानगर पर तनातनी रही। आज नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व कोलकाता में स्थिति रणक्षेत्र की रही। बिना अनुमति के नवान्न अभियान पर निकले भाजपाइयों से जहां पुलिस ने जगह-जगह पर सख्ती ने निपटा तो वहीं गुस्से में भाजपा के कर्मी व समर्थकों ने तोड़फोड़, पथराव से लेकर आगजनी भी की। बड़ाबाजार इलाके में भाजपा समर्थकों ने पुलिस के एक वैन में आग लगा दी।देखते ही देखते पुलिस वैन राख हो गई। पुलिस कार्रवाई में भाजपा पार्षद मीना पुरोहित का सिर भी फट गया। हावड़ा केसंतरागाछी में भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। सबसे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा बनाये गये बांस के बैरिकेड्स को तोड़ा और रोकने आई पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस ने भी जमकर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो पत्थरों की बारिश होने लगी।पुलिस ने तमाम जगहों पर लाठी भी भांजी। पुलिस कुल मिलाकर स्थिति पर काबू पाने के लिए संघर्ष करती दिखी तो वहीं पास से बमों के आवाज भी आने लगे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। जुलूस तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन बार-बार पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच लगातार झड़प होती रही। इधर पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी को दूसरे हुगली ब्रिज के पास ही रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसे लेकर पुलिस और उनके बीच भिड़ंत भी हुई। इस दौरान पुलिस सांसद लॉकेट चटर्जी और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा को भी पुलिस प्रिजन वैन में बैठा कर ले गई। शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस पर जानबूझकर सचिवालय अभियान में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस राज्य के लिए नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के लिए काम कर रही है। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को नॉर्थ कोरिया बना दिया है, जहां प्रदर्शन की आजादी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इसके खिलाफ वह हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को लेडी किम करार दिया। वहीं भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुकांत मजूमदार को हावड़ा मैदान की ओर से निकलने का बाद ही रोक लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी नवान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे।भाजपा के नवान्न को लेकर दिनभर हंगामा मचा रहा। सुबह से ही राज्य के जिले-जिले में भाजपा समर्थक और पुलिस के बीच भिड़ंत होती रही। सांतरागाछी के बाद हावड़ा में भी पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई। हावड़ा में भाजपा समर्थकों ने पुलिस की बैरिकेड्स तोड़ दी। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पहले पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसके बाद उसमें आग लगा दी। हालांकि बाद में दमकल की इंजन की मदद से आग बुझाई गई। रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस बीच पुलिस के साथ झड़प में कापी संख्या में भाजपा समर्थकों के घायल होने की खबर है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने भी पुलिस के साथ भाजपाइयों की भिड़ंत हुई। भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण जुलूस को बाधित किया। पुलिस की ओर से बम मारा जा रहा है। गणतांत्रिक तरीके से आंदोलन को दमन किया जा रहा है। गणतंत्र का दमन कर दिया गया है। दूसरी तरफ भाजपा के सचिवालय अभियान के मद्देनजर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मैं हैरान हूं इतने पुलिसकर्मी पश्चिम बंगाल में कहां से आ गए। जब कोयला तस्करी और गाय तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था तब तो पुलिस को यह सब दिख भी नहीं रहा था। जब कहीं बम विस्फोट होता है तो कह दिया जाता है कि पुलिस बल भारी कमी है। लेकिन आज भाजपा का कार्यक्रम है इसलिए बिहार, झारखंड से पुलिस बल बुलाई गई है।

 

13 September, 2022

कर्नाटक ; BJP नेता के महिला मंत्री को नींद नहीं आ रही तो एक्स्ट्रा पैग लगा लेना या.., विवादित बयान पर बव्वाल
मंत्री ने बीजेपी पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया है
अखिलेश यादव ने भाजपा पर फिर साजिश करने का आरोप
गठबंधन के प्रत्याशी मनोज कुमार को वोट देने की अपील की।
हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति में 2021-2022 बनाने के दोषी है ।
युवक ने लोकसभा चुनाव मै मोदी चाय के नाम से खोली दुकान, ग्राहकों का उमड़ा सैलाब
लोग सियासी मसलों पर खुलकर बहस करते है
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव जीतने के लिए आतंकी संगठनों की मदद ले रहे
एक खेमा ऐसा है जो चाहता है कि राहुल गांधी को नेतृत्व से मुक्त किया जाए