Hindi News Portal
09 May, 2025
राज्य

ओडिशा भाजपा विधायक विष्णु सेठी का निधन

भुवनेश्वर 19 सितंबर ; ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं दो बार के विधायक विष्णु सेठी का सोमवार को एम्स, भुवनेश्वर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। एम्स, भुवनेश्वर के चिकित्सा अधीक्षक डा. सच्चिदानंद मोहंती ने कहा कि सेठी को एक महीने पहले अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था क्योंकि वह फेफड़ों में संक्रमण सहित कई बीमारियों से पीड़ित थे।
डॉ. मोहंती ने कहा कि भाजपा विधायक को गुर्दे की भी बीमारी थी और अस्पताल में सप्ताह में तीन बार उनका डायलिसिस चल रहा था, लेकिन आज सुबह 7:45 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। सेठी दो बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। पहली बार 2000 में चांदबली विधानसभा सीट से और फिर 2019 में धामनगर विधानसभा सीट से विजयी हुए। उन्होंने ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में अपनी सेवा दी।
ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष बिक्रम केशरी आरुख, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने सेठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

19 September, 2022

टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाते ही तेज धमाके के साथ, आग निकलने से युवक घायल हुआ
झुलस ने से युवक की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
शिमला की संजौली मस्जिद पूरी तरह अवैध घोषित, अब तीन नही पूरी मस्जिद गिराई जाएगी
नगर निगम की स्वीकृति, प्रस्तुत नहीं की
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या,
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोग गिरफ्तार किया
पहलगाम हमला से कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर वार 12,000 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल
आतंकी वारदात ने उस विकास यात्रा पर एक गंभीर ब्रेक लगा दिया है।