Hindi News Portal
राज्य

अब राजा-रानी का जमाना नहीं, जनता का जमाना है: अमित शाह

चम्बा 01 नवम्बर ; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंबा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है, वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा लेकिन अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 2 जी, कॉमनवेल्थ, कोयला जैसे 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए है लेकिन अभी भी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं, लेकिन अब लोकतंत्र है। अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है।
कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है। वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा।
अमित शाह ने रैली में कहा कि मोदी जी ने हिमाचल में सालों तक काम किया और यहां के चप्पे-चप्पे को जाना है इसलिए वह हिमाचल के विकास को जानते हैं, लेकिन ये कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं। भटियात और पूरे चम्बा में सड़कों का जाल बिछाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है, सिर्फ भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए हैं।

01 November, 2022

ममता सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 24,000 स्कूल टीचर्स की भर्ती रद्द की
2016 में पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी।
इंसानियत शर्मसार हुई पत्नी के सामने महिला रेप से किया , धर्म बदलने को भी मजबूर किया
शिकायत के आधार पर 7 लोगों पर मामला दर्ज
युपी मै मायावती को झटका बरेली से बसपा उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ ,
क्या कारण है जाने ।
प्रधानमंत्री की ही देन है कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबको राम कहने के लिए मजबूर हुए : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री बोले, देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना
एकनाथ खडसे को दाऊद और छोटा शकील से जान से मारने की धमकी मिली,
धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।