Hindi News Portal
09 May, 2025
विदेश

श्रीलंका में पक्षियों की 81 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा

कोलंबो 24 जनवरी, । श्रीलंका में पक्षियों की कई दर्जन प्रजातियां विलुप्त हो सकती है। जैव विविधता सचिवालय ने कहा है कि देश के 81 पक्षी प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है। जैव विविधता सचिवालय की निदेशक आरएचएमपी अबेकून ने स्थानीय मीडिया को बताया, श्रीलंका पक्षियों की 435 प्रजातियों के साथ एक जैव विविधता हॉटस्पॉट है। यह 2022 के रेड डेटा बुक पर एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के दौरान सामने आया है।
उन्होंने आगे कहा कि पक्षियों को मनुष्यों द्वारा उनके आवासों को किए गए नुकसान के कारण विलुप्त होने के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। रेड डाटा बुक एक सार्वजनिक दस्तावेज है जो किसी विशेष क्षेत्र में मौजूद पौधों, जानवरों, कवक के साथ-साथ कुछ स्थानीय उप-प्रजातियों की लुप्तप्राय और दुर्लभ प्रजातियों को रिकॉर्ड करता है। श्रीलंका वर्तमान में लगभग 237 प्रकार के पक्षियों का घर है, जिनमें से कम से कम 26 स्थानीय प्रजातियां हैं। इसके अलावा, द्वीप राष्ट्र में कई प्रवासी पक्षी भी आते हैं।
श्रीलंका पर 2007 की आईयीसीएन रेड लिस्ट में पक्षियों की 10 प्रजातियों को गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया और कई अन्य को लुप्तप्राय और कमजोर के रूप में सूचीबद्ध किया गया।
00

 

24 January, 2023

भारत को एक और बडी सफलता, कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड ढेर
भारत ने दोहराया आतंकियों को घर में घुस कर मारेगा।
भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में पूर्व मेजर रोते हुए बोले- अल्लाह हमारी हिफाजत करे
"अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं,
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया।
सिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, रक्षा मंत्री बोले- डैम बनाया तो नष्ट कर देंगे
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव पैदा हुआ
पाकिस्तानी ने रेडियो पर भारतीय गाने पर रोक लगाई भारत के एक्शन के बाद कदम उठाया ।
दशकों से भारतीय गानों और गायकों की जबरदस्त लोकप्रियता है।