Hindi News Portal
09 May, 2025
अपराध

पिता ने दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म किया ।

भोपाल,08 अपै्रल ;कमला नगर थाना इलाके के नेहरू नगर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक मंदबुद्धि किशोरी घर में चीख रही थी। अनहोनी की आशंका के चलते पडोसी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि किशोरी के साथ उसका पिता दुष्कर्म कर रहा था। उसके चंगुल से छूटने के लिए किशोरी चीख रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह तीन माह से बेटी के साथ ज्यादती कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।कमला नगर थाना प्रभारी अनिल वाजपेई ने बताया कि नेहरू नगर का रहने वाला 50 वर्षीय आदमी मजदूरी करता है। पिछले 15 साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। उसके साथ एक नाबालिग दिव्यांग बेटी और एक छोटा बेटा रहता है। बेटी 15 से 20 प्रतिशत मंदबुद्धि है। शुक्रवार को रात 11 बजे के करीब लड़की घर में चीख चिल्ला रही थी। लड़की की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को लड़की बदहवास हालात मिली।इस पर पुलिस लड़की और उसके पिता को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि पिछले तीन महीने से लगातार पिता उसके साथ गलत काम कर रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है।
पुलिस ने पिता के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। लड़की की मां से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

08 April, 2023

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कॉलेज और क्लब-90 पहुंची
छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों जांच की।
हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध धारा-163 के तहत कार्यवाही की जाएगी- हरिनारायणचारी मिश्र
ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी
महंगे शौक के लिए बने लुटेरे का गेंग पकडया गिरफ्तार दो सदस्य फरार हैं,
गोविंदपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।