Hindi News Portal
09 May, 2025
अपराध

दिल्ली : नाबालिग को चाकू से गोदकर मारनेवाला बॉयफ्रेंड बुलंदशहर से गिरफ्तार

नई दिल्ली 29 मई,; दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम राष्ट्रीय राजधानी के शाहाबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को चाकू से गोदकर हत्या के आरोपी 20 वर्षीय साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सोमवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा और एक बोल्डर से उसके सिर पर भी वार किया। वह फ्रिज-एसी मरम्मत करने वाले मैकेनिक के रूप में काम करता है।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। लगभग सात से आठ लोग वहां मौजूद थे, लेकिन वे तमाशबीन बने रहे और वह उसे छुरा मारता रहा।
गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है जिससे वे वहां से चले जाते हैं।
छुरा घोंपने के बाद साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से वार किया। इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद लौट आता है। वीडियो के अनुसार, वह एक बार फिर से लड़की पर बोल्डर से हमला करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर अंत में चला जाता है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग साहिल के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन हाल ही में उनके बीच बहस हुई थी।
अधिकारी ने कहा, मृतका अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसके पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

29 May, 2023

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कॉलेज और क्लब-90 पहुंची
छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों जांच की।
हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध धारा-163 के तहत कार्यवाही की जाएगी- हरिनारायणचारी मिश्र
ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी
महंगे शौक के लिए बने लुटेरे का गेंग पकडया गिरफ्तार दो सदस्य फरार हैं,
गोविंदपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।