Hindi News Portal
09 May, 2025
विदेश

सूडानी युद्धरत गुट 72 घंटे के नए संघर्ष विराम के लिए सहमत

रियाद 19जून,। सऊदी अरब और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान में घोषणा की है कि सूडान के दो युद्धरत गुट 72 घंटे के नए संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। संघर्ष विराम रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से प्रभावी होगा। बयान में कहा गया है कि दोनों प्रतिद्वंद्वी दलों ने संघर्ष विराम के दौरान सैन्य लाभ लेने और आपसी हमले शुरू करने से परहेज करने पर सहमति व्यक्त की।
बयान में कहा गया है कि वे पूरे देश में निर्बाध आवाजाही और मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने पर भी सहमत हुए।
सऊदी अरब और अमेरिका ने कहा कि वे जेद्दा वार्ता को स्थगित कर सकते हैं, यदि दो युद्धरत गुट संघर्ष विराम का पालन करने में विफल रहते हैं।
15 अप्रैल को राजधानी खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक त्वरित सहायता बलों के बीच घातक संघर्ष छिड़ गया था।
सूडानी डॉक्टर्स यूनियन के अनुसार सशस्त्र संघर्ष मे अब तक 958 सूडानी नागरिक मारे गए और 4,746 अन्य घायल हुए हैं।

 

19 June, 2023

भारत को एक और बडी सफलता, कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड ढेर
भारत ने दोहराया आतंकियों को घर में घुस कर मारेगा।
भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में पूर्व मेजर रोते हुए बोले- अल्लाह हमारी हिफाजत करे
"अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं,
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया।
सिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, रक्षा मंत्री बोले- डैम बनाया तो नष्ट कर देंगे
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव पैदा हुआ
पाकिस्तानी ने रेडियो पर भारतीय गाने पर रोक लगाई भारत के एक्शन के बाद कदम उठाया ।
दशकों से भारतीय गानों और गायकों की जबरदस्त लोकप्रियता है।