Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने कुलैथ के जगन्नाथ मेले का शुभारंभ किया , समारोह को वर्चुअली संबोधित किया ।

भोपाल : 20जून : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में भगवान जगन्नाथ के विशाल मेले के शुभारंभ एवं सीएम राईज स्कूल के भूमि-पूजन समारोह का शुभारम्भ किया इस अवसर उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार भौतिक प्रगति के साथ-साथ समर्पित भाव से आध्यात्मिक उन्नति के लिये भी काम कर रही है। विकास के महायज्ञ में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी वर्चुअली शामिल हुए। मेले के पहले दिन कुलैथ में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान जगन्नाथ को नमन करते हुए कहा कि उड़ीसा राज्य के पुरी की तरह कुलैथ में भी भगवान जगन्नाथ प्रवास करते हैं। पुरी की रथ यात्रा के बाद भक्तिभाव से भरी कुलैथ की रथ यात्रा शुरू होती है। प्रदेश सरकार ने इस साल मेले को भव्यता देने के लिये 15 लाख की धनराशि दी है। कामना यही है कि भगवान जगन्नाथ की कृपा कुलैथ क्षेत्र सहित सम्पूर्ण प्रदेश पर बनी रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि क्षेत्र में समूह पेयजल योजना के जरिये 69 करोड़ की लागत से हर घर नल से जल पहुँचाने का अभियान चल रहा है। पुरानी छावनी में नई तहसील की स्वीकृति दी गई है, जिससे 90 गांवों को लाभ मिलेगा। सीता का पुरा में साख नदी पर बड़ा स्टाप डेम स्वीकृत हुआ है, जिसका काम पूरा होने को है। विकास के किसी भी काम में धन की कमी पहले भी नहीं होने दी और अब भी नहीं होने देंगे। एक तरफ विकास के काम दूसरी तरफ लाड़ली बहना योजना जैसी अनेक योजनाएं हैं। किसानों के खातों में 6 हजार 500 करोड़ रूपए अभी डाले गए हैं। किसान सम्मान निधि भी अब बढ़कर अब 12 हजार हो गई है, जिसमें 6 हजार प्रधानमंत्री जी की ओर से और 6 हजार राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। भगवान जगन्नाथ की कृपा बनी रहेगी तो हम भौतिक प्रगति भी करेंगे और आध्यात्मिक उन्नति भी करेंगे। प्रदेश में तेजी से विकास के लिए इन दोनों का तालमेल हो रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज 38 करोड़ की लागत के सीएम राईज स्कूल की आधारशिला रखी गई है। सीएम राईज स्कूल, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम और खेल मैदान सहित अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। 18 गाँव के बच्चों को इसमें पढ़ने की सुविधा मिलेगी। बच्चों को लेने के लिये बस गाँव-गाँव पहुँचेगी।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जो ग्वालियर की धरा पर जन्मे हैं। ग्वालियर के कुलैथ में भगवान जगन्नाथ स्वयं विराजमान होते हैं। भक्ति साधना से वे यहाँ प्रकट हुए हैं। उनकी कृपा से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह, विकास की नई-नई सौगातें लेकर आ रहे हैं, जिनमें मुरार में 3 – 3 तहसीलें, सीएम राईज स्कूल, साडा क्षेत्र के 28 गाँवों के लिये समूह नल-जल योजना सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।
मध्यप्रदेश तीर्थ-स्थान एवं मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह ने कहा कि सारी दुनिया के कल्याण की भावना हमारी संस्कृति में समाहित है। यह सब हमें हमारे शास्त्रों और पवित्र मंदिरों से मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि गाँव शिक्षित व सुसंस्कृत होंगे तो आने वाला कल भी सुंदर होगा। इसी भाव के साथ मध्यप्रदेश सरकार काम कर रही है। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कुलैथ में पहली बार सरकार की मदद से पवित्र जगन्नाथ मेला लगने पर खुशी जतायी। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम, विधायक शिशुपाल सिंह यादव एवं भगवान जगन्नाथ मंदिर कुलैथ के पुजारी किशोरीलाल श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने आभार माना।

20 June, 2023

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार, सेना व सनातन के अपमान पर सबक सिखाएगी जनता ; विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तलेन में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क कर लाभार्थियों से संपर्क किया
पटवारी ने इमरती देवी ही नहीं बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है ; मंत्री कृष्णा गौर
भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
(भोपाल) 6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की
6 देशों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
मजदूर दिवस पर सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेसन द्वारा पाँच श्रमिक नेताओं का सम्मान किया गया
शिकागो अमेरिका मे मजदूर क्रांति के दौरान शहीद हुए श्रमिकों को याद किया
बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की