भोपाल,04 मई ; भगवान परशुराम का जन्मोत्सव दस मई को उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम लालघाटी गुफा मंदिर में होगा। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी। तैयारियों को लेकर गत दिवस एमपी नगर जोन दो में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों की जिम्मेदारियंा तय की गई। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धी विनायक मंदिर सीहोर पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। यह काफी धूमधाम से मनाया जाएगा।