Hindi News Portal
09 May, 2025
विदेश

मिस्र ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्चप सम्मारन दिया ।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिस्र के राष्ट्र पति अब्दे्ल फतेह अल सीसी से काहिरा में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यादपार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, नवीनीकरणीय ऊर्जा, संस्कृऔति और आम जनता के आपसी संपर्क सहित रणनीतिक भागीदारी को और सुदृढ करने के तौर तरीकों पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने भारत-मिस्र संबंधों की समग्रता से समीक्षा की और आर्थिक तथा सांस्कृोतिक रिश्तों को और बढाने पर सहमति जताई।
राष्ट्र पति सीसी ने प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र के सर्वोच्चम सम्मािन ऑर्डर ऑफ द नाइल प्रदान किया। एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि वह पूरी नम्रता के साथ ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्माटन स्वीमकार करते हैं। उन्होंकने इसके लिए मिस्र की सरकार और आम जनता का आभार व्यमक्त‍ किया। उन्हों्ने कहा कि यह भारत और भारत के लोगों की ओर उनका स्ने‍ह दर्शाता है। मोदी को विदेशों से मिला यह तेरहवां सर्वोच्च राजकीय सम्माहन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पिरामिडों के दौरे में साथ देने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तनफा मेदबाउली को धन्यमवाद दिया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के सांस्कृ तिक इतिहास और आने वाले समय में आपसी संबंधों को बढाने पर चर्चा की।
विदेश सचिव विनय मोहन क्वांत्रा ने काहिरा में एक संवाददाता सम्मेंलन में कहा कि दोनों नेताओं ने रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के एक समझौते पर हस्ता क्षर किए हैं। इस अवसर पर कृषि, पुरातत्व‍ और पुरावशेष तथा प्रतिस्प र्धा कानून के क्षेत्र में भी तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताेक्षर हुए हैं।
विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सितंबर में दिल्लीत में होने वाली जी-20 शिखर बैठक में भाग लेने के लिए सीसी को निमंत्रण दिया है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री हेलियोपोलिस राष्ट्र मंडल युद्ध स्मालरक गए और उन चार हजार तीन सौ वीर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंीने प्रथम विश्वत युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में सर्वोच्चक बलिदान दिया था।
मोदी अल हकीम मस्जिद भी गए, जहां उनका स्वाीगत मिस्र के पर्यटन और धरोहर मंत्री डॉक्टदर मोस्त्फा वजीरी ने किया। प्रधानमंत्री बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मिले। फातिमिद काल की इस शिया मस्जिद को बनाए रखने में बोहरा समुदाय की सक्रिय भूमिका रही है और यह भारत और मिस्र की आम जनता के मजबूत संबंधों को प्रदर्शित करती है। एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि यह मस्जिद मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृकति का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री अमरीका और मिस्र की सफलतापूर्वक यात्रा संपन्न् करने के बाद नई दिल्लीम के लिए रवाना हो गए हैं।

25 June, 2023

भारत को एक और बडी सफलता, कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड ढेर
भारत ने दोहराया आतंकियों को घर में घुस कर मारेगा।
भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में पूर्व मेजर रोते हुए बोले- अल्लाह हमारी हिफाजत करे
"अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं,
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया।
सिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, रक्षा मंत्री बोले- डैम बनाया तो नष्ट कर देंगे
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव पैदा हुआ
पाकिस्तानी ने रेडियो पर भारतीय गाने पर रोक लगाई भारत के एक्शन के बाद कदम उठाया ।
दशकों से भारतीय गानों और गायकों की जबरदस्त लोकप्रियता है।