Hindi News Portal
09 May, 2025
विदेश

पाकिस्तान मै पुलिसवाले ही लूटने लगे तेल का स्टॉक, गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

कराची 08 जुलाई ,। पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर हैं। मौजूदा समय में पड़ोसी मुल्क के हालात इतने बदतर हो गए हैं कि वहां रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। महंगे बिक रहे खाद्य तेल के लिए अब पुलिसवाले ही लोगों से चोरी करने लगे हैं। इसी कड़ी में कराची पुलिस ने पांच सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस वैन में खाना पकाने के तेल का स्टॉक लूटता था।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गार्डन मुख्यालय के पास छापेमारी के दौरान गिरोह ने पांच संदिग्धों की पहचान की थी। आरोपियों में गोदाम का मालिक, एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस वैन में हथियारबंद लोग डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल में खाना पकाने के तेल का स्टॉक ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को लूटते थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले माह दर्जनों लूट की घटनाएं हुई थीं। डकैती के बाद आरोपी खाने का तेल गोदाम में छिपा देते थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी अशरफ उर्फ अच्छो और आसिफ पर चोरों के एक गिरोह का नेतृत्व करने का आरोप है। क्लिफ्टन के पुलिस अधीक्षक अहमद चौधरी ने कहा कि अचो गिरोह के तीन लुटेरे कथित तौर पर पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हैं।
00

08 July, 2023

भारत को एक और बडी सफलता, कंधार हाईजैक कांड का मास्टरमाइंड ढेर
भारत ने दोहराया आतंकियों को घर में घुस कर मारेगा।
भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, संसद में पूर्व मेजर रोते हुए बोले- अल्लाह हमारी हिफाजत करे
"अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं,
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी
भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया।
सिंधु नदी का पानी रोकने पर पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, रक्षा मंत्री बोले- डैम बनाया तो नष्ट कर देंगे
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव पैदा हुआ
पाकिस्तानी ने रेडियो पर भारतीय गाने पर रोक लगाई भारत के एक्शन के बाद कदम उठाया ।
दशकों से भारतीय गानों और गायकों की जबरदस्त लोकप्रियता है।