Hindi News Portal
09 May, 2025
अपराध

एक दर्जन से अधिक लड़कों से निकाह करने वाली लुटेरी दुल्हन ने , करोड़ों की चपत लगाई

श्रीनगर 17 जुलाई ; एक दर्जन लड़कों के साथ शादी करके सब कुछ ठग कर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 30 साल की महिला गहने, पैसों के लिए शादी करती थी, फिर शादी के कुछ महीनों बाद सारा सामान लेकर फरार हो जाती थी।
राजौरी जिले के नौशेरा से शाहीन अख्तर नाम की महिला को अरेस्ट किया गया है। मोहम्मद अल्ताफ मीर नाम के शख्स की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद अल्ताफ का भी यही आरोप था कि शाहीन ने उससे शादी की थी और फिर कीमती चीजों को लेकर भाग निकली। अल्ताफ ने 5 जुलाई को इस संबंध में शिकायत दी थी। जब महिला शाहीन अख्तर की गिरफ्तारी हुई उसके बाद 12 लोग सामने आए हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें भी शादी के नाम पर धोखा देकर यह लड़की भागी है। यही नहीं कहा जा रहा है कि शाहीन से धोखा खाए लोगों की लिस्ट थोड़ी लंबी हो सकती है। शाहीन से धोखा खाए बडगाम के मोहम्मद अल्ताफ ने कहा कि शाहीन का परिचय उनसे एक बिचौलिये ने कराया था। दोनों ने शादी कर ली थी और फिर 4 महीने तक साथ रहे थे। इसके बाद वह एक दिन कैश और सोना लेकर भाग निकली।
मीर की शिकायत पर शाहीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे पुलिस 14 जुलाई को अरेस्ट करने में कामयाब रही। मुस्लिम समुदाय में शादी में दूल्हे की ओर से दुल्हन को मेहर दिए जाने का नियम है। इसके तहत कुछ रकम लड़की को दी जाती है। वह इसी रकम को हड़पने के मकसद से शादी करती थी और फिर दो से 4 महीने के अंदर ही भाग निकलती थी।

18 July, 2023

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कॉलेज और क्लब-90 पहुंची
छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों जांच की।
हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध धारा-163 के तहत कार्यवाही की जाएगी- हरिनारायणचारी मिश्र
ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी
महंगे शौक के लिए बने लुटेरे का गेंग पकडया गिरफ्तार दो सदस्य फरार हैं,
गोविंदपुरा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में मोबाइल झपटने की घटनाएं बढ़ गई थीं।
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी का घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका
पत्नी और बेटी घर के लिविंग रूम में थीं।